Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता  रामगोपाल जेना

    चाईबासा  पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में और सहायक समाहर्ता-सह-प्रशिक्षु आईएएस श्री सिद्धांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार, परियोजना अभियंता, सभी सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड लेखपाल, बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य की उपस्थिति में जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में जिला के खराब प्रदर्शन पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा गया कि जीवन यापन के सभी विषयों में शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और जिला अंतर्गत सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का हर संभव प्रयास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ हमें जीवन यापन का सलीका ही नहीं बल्कि जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते रहता है। जिले में बुनियादी स्तर से शिक्षा को दुरुस्त करने संबंधित सभी पहलुओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना हम सभी की प्राथमिकता है।

     

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा के क्रम ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, ऑनलाइन उपस्थिति, कस्तूरबा विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय के संचालन व मद की उपयोगिता व यूडायस अपडेशन से संबंधित भौतिक प्रतिवेदन का क्रमशः जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जो भी शिक्षक बच्चों के पठन-पाठन के कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध और किसी भी स्तर पर कर्तव्यहीनता हेतु जवाबदेह कर्मियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जिन विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण हुआ है, उनकी सूची तथा जिन विद्यालयों में चारदिवारी नहीं है या क्षतिग्रस्त हो गई है, उनकी सूची अविलंब जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा बैठक में प्रोजेक्ट रेल के मूल्यांकन कार्यों का भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कहा गया कि प्रत्येक प्रखंड से दो-दो विद्यालयों का क्रमबद्ध मूल्यांकन कर उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की सॉफ्ट कॉपी जिला स्तर पर जांच हेतु उपलब्ध कराई जाए।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए सनातन पिंगुवा
    Next Article जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बने इचंडा निवासी सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जारी की पत्र, रणजीत राम ने दी बधाई

    Related Posts

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह

    डीप बोरिंग घोटाले का आरोप: साक्ष्य मिटाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    अग्निवीर वायु भर्ती जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का उत्साह

    चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी विवाद गहराया, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने उठाए संवैधानिक सवाल

    23 अप्रैल से गोलमुरी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज

    संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.