झामुमो जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए सनातन पिंगुवा
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना
कोल्हान / चाईबासा सनातन पिंगुवा, जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरुवा जी एवं जिला के सांसद जिला और तमाम विधायक गण और जिला समिति के पदाधिकारी गण और पार्टी के नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं एवं साथियों का तहे दिल से आभारी हूं ।जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर जिम्मेदारी सोफ़ा।
सनातन पिंगुवा ने कहा मैं संकल्प लेता हूं कि छात्र समुदाय की समस्याओं एवं उनके अधिकारों व कल्याण कार्यक्रमों तक लाभ पहुंचाने के लिए पूर्व सम्पूर्ण निष्ठा व ऊर्जा सहित काम करता रहूंगा।
इस पद पर रहने तक जनहित, गरीब, वर्ग, आदिवासी, दलित, युवा, छात्र,महिलाओं, साहित्य हर वर्ग की सेवा करते रहेंगे बिना भेदभाव के और साथ ही पार्टी की नीतियों का कार्यक्रम व आदेशों का निष्ठा से पालन करूंगा।

