Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    परिसदन सभागार, सरायकेला में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने की, जबकि समिति सदस्य श्री चंद्रदेव महतो भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में अनुकंपा आधारित नियुक्तियाँ, पेंशन संबंधी प्रकरण एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने एवं सभी विभागों से अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, भवन निर्माण, कल्याण, शिक्षा, शहरी एवं ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, सहकारिता, कृषि, निबंधन तथा जिला योजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

    इसके अतिरिक्त, पंजीकृत श्रमिकों की संख्या, कार्यस्थल पर मृत्यु, सामान्य मृत्यु तथा प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध सरकारी सहायता की जानकारी भी ली गई। सभापति ने निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला औद्योगिक दृष्टिकोण से एक सक्षम जिला है, अतः स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि राज्य के युवाओं को अन्य जिलों अथवा राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़े। बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला एवं चांडिल, सिविल सर्जन,श्रम अधीक्षक,जिला खनन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी तथा अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा के नए सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद सैय्यदीन से मिले धर्मडीह के विद्युत उपभोक्ता
    Next Article झामुमो जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए सनातन पिंगुवा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.