जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बने इचंडा निवासी सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जारी की पत्र, रणजीत राम ने दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बने जादूगोड़ा के इचंडा निवासी सुभाष सिंह।इधर इस बाबत कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पत्र जारी कर उन्हें जादूगोड़ा का मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।इस बीच जादूगोड़ा कांग्रेस के नए मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर सुभाष सिंह ने कहा कि सप्ताह भर के अंदर पंचायत स्तर पर कमिटी गठन, कर लिया जाएगा।उन्हें क्षेत्र के नौ पंचायत मसलन
उतरी इच्डा, दक्षिण इचडा, माटीगोडा, मुर्गा घूटू, तरेगा, फॉरेस्ट ब्लॉक, बेनाशोल, मेडिया, सूरदा, में कमिटी का गठन कर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस पंचायत स्तरीय 11 सदस्यीय टीम में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष व 01 सचिव समेत 7 सदस्य चुने जाएंगे। इधर कांग्रेस नेता रणजीत राम ने जादूगोड़ा मण्डल का सुभाष सिंह की अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व ने कांग्रेस कांग्रेस काफी मजबूत होगी।

