Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्षी एकता की कोशिश को झटका, कांग्रेस के एकमात्र MLA को ममता बनर्जी ने TMC कराया ज्वाइन
    Headlines राजनीति

    विपक्षी एकता की कोशिश को झटका, कांग्रेस के एकमात्र MLA को ममता बनर्जी ने TMC कराया ज्वाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    विपक्षी एकता की कोशिश को झटका, कांग्रेस के एकमात्र MLA को ममता बनर्जी ने TMC कराया ज्वाइन
    कोलकाता. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कोशिशें हो रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल में इस पहल को सोमवार को डेंट लग गया. दरअसल, पश्चिम बंगाल के एकमात्र कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास को ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल करा लिया है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उनको पार्टी ज्वाइन कराया. अभिषेक बनर्जी ने सागरदिघी विधायक को ज्वाइन कराने के बाद कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह तय करना चाहिए कि वह राज्य में टीएमसी का विरोध करना चाहती है या केंद्र में बीजेपी का. उधर, बिस्वास ने टीएमसी ज्वाइन करने के बाद यह दावा किया कि सागरदिघी में उनकी जीत में कांग्रेस का कोई रोल नहीं.

     

     

     

     

    बायरन विश्वास ने उप चुनाव में हासिल की थी जीत

    सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने जीत हासिल की थी. अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से जीतने के तीन महीने बाद बिस्वास ने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के घाटल क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी ज्वाइन किया. इस ज्वाइनिंग के बाद तृणमूल कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर बिस्वास के शामिल होने संबंधी सूचना पोस्ट की गई.

     

     

     

     

    दरअसल, बायरन बिस्वास टीएमसी के चल रहे जनसंपर्क अभियान- तृणमूल ए नबोजोवार (तृणमूल में नई लहर) के दौरान पार्टी ज्वाइन किया. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने यह भी कहा कि बिस्वास टीएमसी में शामिल हो गए क्योंकि उन्हें लगा कि यह एकमात्र ताकत है जो बंगाल में भाजपा के खिलाफ लड़ सकती है. हालांकि, उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि टीएमसी राज्य में कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा: पथ विक्रेताओ, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी का नहीं लिया जाएगा शुल्क
    Next Article सिस्टम और सिस्टम के ठेकेदारों पर सीधा प्रहार फिल्म- कटहल

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.