Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिस्टम और सिस्टम के ठेकेदारों पर सीधा प्रहार फिल्म- कटहल
    Headlines सिनेमा

    सिस्टम और सिस्टम के ठेकेदारों पर सीधा प्रहार फिल्म- कटहल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिस्टम और सिस्टम के ठेकेदारों पर सीधा प्रहार फिल्म- कटहल
    कटहल फिल्म को डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा ने बनाया है. उन्होंने अब तक अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं बनाई हैं लेकिन अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने लोगों को हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ समाज का आईना दिखा दिया है. फिल्म के जरिए उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
    नेटफ्लिक्स पर सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल को आए हुए अभी दो हफ्ता हुआ है और फिल्म की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है. ये कहानी सिर्फ आज के दौर की नहीं है बल्कि ये कहानी बताती है कि कैसे लोकतंत्र को दशकों से ठगा गया है और कुर्सी पर विराजमान कुछ नेताओं ने इसे अपनी जागीर बना लिया.

     

     

     

    कटहल मूवी में पुलिसवालों को ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसा काम वास्तविकता में ग्राउंड लेवल पर किया जाता है. अगर आप थाने में शिकायत लिखाने जाओ तो पुलिस वालों के ट्रीट करने का अंदाज, केस को हल्के में लेना या उसकी अनदेखी करना या फिर मासूम जनता को गोल-गोल घुमाना आम बात है.

     

     

    अब इससे बड़े दुर्भाग्य की बात भला और क्या हो सकती है कि फिल्म में जब माली अपनी बेटी के गुमशुदगी की शिकायत लिखाने जाता है तो उसे पूरी तरह से इग्नोर कर दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ उसी माली के मालिक का गुम हुआ कटहल पुलिसवालों के सिर का दर्द बना हुआ है. प्राथमिकता यहां साफतौर पर देखी जा सकती है.

     

     

     

    फिल्म में राजपाल यादव ने एक न्यूज रिपोर्टर का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में जिन जरूरी मुद्दों पर प्रहार किया गया है उसमें मीडिया भी शामिल है. किस तरह से मीडिया के इस दौर में कवरेज हो रही हैं और जिन मुद्दों को प्रायॉरिटी दी जा रही है वो आम जनता से छिपा नहीं है. राजपाल यादव का किरदार भी दुनियाभर की बड़ी खबरें छोड़ एक विधायक के अंकल हॉन्ग कटहल के गुम होने को सनसनी बना देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्षी एकता की कोशिश को झटका, कांग्रेस के एकमात्र MLA को ममता बनर्जी ने TMC कराया ज्वाइन
    Next Article कूनो में 6 चीतों की मौत के बाद सरकार का फैसला, गांधी सागर और नौरादेही में किए जाएंगे शिफ्ट

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.