Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा: पथ विक्रेताओ, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी का नहीं लिया जाएगा शुल्क
    Headlines

    एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा: पथ विक्रेताओ, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी का नहीं लिया जाएगा शुल्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा: पथ विक्रेताओ, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी का नहीं लिया जाएगा शुल्क
    एमपी की राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में आज हाथ ठेला चालकों-पथ विक्रेताओं की पंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश में हाट-बाजारों में पथ विक्रेताओं, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होने कहा कि बहुत कठिन है आपकी जिंदगी, कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

     

     

     

    सीएम श्री चौहान ने आगे कहा कि भोपाल सहित अन्य जगहों से जो भी पथ विक्रेता आज जुड़े है. उनकी एक परेशानी सामने आई है कि उन्हे रोज रुपया देना पड़ता है. जिसमें कुछ स्थानों पर ठेकेदार, कहीं रंगदार आते है. इस तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा है. अब एमपी में कहीं भी किसी भी नगर में रोज वसूली नहीं होगी. यह वसूली तत्काल बंद की जाएगी, सड़क पर चलने का रुपया ले रहे है, यह न्याय नहीं है. सीएम ने मंत्री भूपेन्द्रसिंह से कहा कि यदि परिवर्तन करना हो तो करो. यह तहबाजारी रोज वसूली पूरी तरह से बंद होना चाहिए. उन्होने यह भी कहा कि जिन पथ विक्रेताओं, हाथ ठेला चालकों को काम करना है वे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में पंजीयन करा लें कि हम स्ट्रीट वेंडर हैं. उस रजिस्ट्रेशन का नाम मात्र का शुल्क होगा. उनकी पहचान के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे कि यह पथ विक्रेता है. पथ विक्रेताओं के लिए एक ऐसी व्यवहारिक जगह तय की जाए जहां लोग आसानी से सामान खरीदने आ सकें. इतनी दूर स्थान तय न किया जाए कि जहां लोग पहुंच ही न सकें.

     

     

     

     

    सीएम को याद आए स्कूल के दिन-

    सीएम शिवराजसिंह ने कहा कि जब हम भोपाल में स्कूल जाते थे तब हाथ ठेला पर हमारे रघु भैया आया करते थे. आजकल जो हम भूल गए जैसे इमली के चोईया बिकती थी, जाम, बेर, कई लोग तो उबले बेर बेचते थे. यह सब हमारे सारे पथ विक्रेता सस्ती दर पर बेचते हैं. जो चीज आप एक रुपए की बेचते हो. वह बड़ी दुकानों पर 10 की मिलेगी. आप घर पहुंच सेवा वाले व्यक्ति हैं. डोर टू डोर डिलीवरी यानी घर के दरवाजे पर ही ठेला लगा देते हैं.

    आप तो मोलभाव भी कर लेते है-

    उन्होने कहा कि कहीं बड़ी दुकान पर जाएं तो दुकानदार पहले ही कह देता है कि मोल भाव नहीं होता. आप तो ऐसे हैं कि मोल भाव भी कर लेते हैं, ग्राहक से रोज आमना सामना होता है इसलिए आप अच्छी और गुणवत्ता वाली चीज बेचते हो. छोटी बड़ी चीज आसानी से लोगों तक पहुंचाते हैं.

    किसी का हाथ ठेला जब्त नहीं होगा-

    सीएम श्री चौहान ने कहा कि कई बार इस तरह की शिकायतें मिली है कि हाथ ठेला जब्त कर लिया जाता है. आज मैं तत्काल प्रभाव से यह निर्देश दे रहा हूं किसी के हाथ ठेला जब्त नहीं होगा. उन्होने कहा कि यह नियम बन जाए कोई हाथ ठेला जब्त नहीं होगा. जिनके पास हाथ ठेला नहीं है उनको नगरीय विकास विभाग सब्सिडी पर हाथ ठेला दे. इसको लेकर योजना बननी चाहिए. मुझे पता चला कि अभी ठेकेदारों से हाथ ठेला लेने पड़ते हैं. नई योजना बना दो ताकि ठेकेदारों से हाथ ठेला न लेना पड़े. एक ठेला दस हजार रूपए में बनता है. एक ऐसी योजना बनाओ जिससे हम 5000 रुपए देंगे 5000 आप देना. सब्सिडी पर हाथ ठेला देंगे. वार्ड वाइज एक बार रजिस्ट्रेशन कर लिया जाए कि सबके पास परिचय पत्र हैं या नहीं.

    फ्री में सामान उठाना भी होगा अपराध-

    उन्होने कहा कि नगर निगम वाले ही नहीं, पुलिस वाले भी इन्हें परेशान करते हैं. इधर-उधर से आए और गोभी उठा ले गए. अब किसी भी पथ विक्रेता या हाथ ठेला से बिना पैसे की यदि कोई चीज उठाई तो वह संज्ञेय अपराध होगा. यह नियम बनाया जाएगा हम परेशान करने के लिए थोड़ी हैं. हमारी अपनी जिंदगी है और हमारी अपनी जरूरतें हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड
    Next Article विपक्षी एकता की कोशिश को झटका, कांग्रेस के एकमात्र MLA को ममता बनर्जी ने TMC कराया ज्वाइन

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.