Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड
    Headlines

    आईपीएल: चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड
    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में वही हुआ जिसकी उम्मीद सभी कर रहे थे. पिछले सीजन शर्मनाक प्रदर्शन करके टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार वापसी करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. बेहद रोमांचक फाइनल में रवींद्र जडेजा के आखिरी दो गेंद पर लगाए छक्के और चौके के दम पर टीम ने इतिहास रचा. 5वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम कर चेन्नई ने मुंबई की बादशाहत को खत्म कर दी.

     

     

     

     

    इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दिखाया. पिछले सीजन में 9वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म करने वाली टीम इस बार की चैंपियन बनकर सामने आई. फाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. साई सुदर्शन के 96 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत गुजरात ने 4 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया.आईपीएल फाइनल के सबसे बड़ा स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई को बारिश ने रोका. मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो सामने 15 ओवर में 171 का संशोधित लक्ष्य था. रवींद्र जडेजा के आखिरी गेंद पर लगाए चौके के दम पर चेन्नई चैंपियन बनी और पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

     

     

     

    अब इंडियन प्रीमियर लीग की चमचमाती ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल हो गया है. मुंबई इंडियंस की टीम के नाम इससे पहले 5 बार इसे जीतने का रिकॉर्ड दर्ज था जिसे चेन्नई ने गुजरात पर जीत के साथ अपने नाम भी कर लिया. साल 2010, 2011, 2018, 2021 और अब 2023 में यह ट्रॉफी चेन्नई ने जीती है. मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस पर कब्जा जमाया था. अब 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से महेंद्र सिंह धोनी के नाम हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजापान के पीएम ने अपने बेटे पर लिया एक्शन: सरकारी आवास पर दोस्तों के साथ की थी पार्टी
    Next Article एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा: पथ विक्रेताओ, हाथ ठेला चालकों से तहबाजारी का नहीं लिया जाएगा शुल्क

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.