Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जापान के पीएम ने अपने बेटे पर लिया एक्शन: सरकारी आवास पर दोस्तों के साथ की थी पार्टी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जापान के पीएम ने अपने बेटे पर लिया एक्शन: सरकारी आवास पर दोस्तों के साथ की थी पार्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जापान के पीएम ने अपने बेटे पर लिया एक्शन: सरकारी आवास पर दोस्तों के साथ की थी पार्टी
    टोक्यो. जापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बेटे के एक निजी पार्टी के बाद भारी बवाल मच गया है. जापानी प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि उनका बेटा एक निजी पार्टी के लिए प्रधानमंत्री आवास का उपयोग करने की जिम्मेदारी लेने के बाद अपने कार्यकारी नीति सचिव के रूप में इस्तीफा दे रहा है. पार्टी के फोटो मैगजीन द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद लोगों में काफी गुस्सा था.

     

     

     

    जापानी पीएम फुमियो किशिदा के बड़े बेटे और उनके राजनीतिक मामलों के कार्यकारी सचिव शोतारो किशिदा ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर 30 दिसंबर 2022 को पार्टी के लिए रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों को आमंत्रित किया था. निजी पार्टी का फोटो साप्ताहिक शुकन बुंशुन पत्रिका ने प्रकाशित हुआ था.रिपोर्ट के अनुसार इसमें नवनियुक्त कैबिनेट की भांति पीएम के बेटे और उनके रिश्तेदारों को रेड कार्पेट पर दिखाया गया था. अन्य तस्वीरों में मेहमानों को पोडियम पर खड़ा दिखाया गया है जैसे कि कोई समाचार सम्मेलन आयोजित कर रहे हों. किशिदा ने सोमवार रात पत्रकारों से कहा, ‘राजनीतिक मामलों के सचिव के रूप में उनका कार्य अनुचित था और मैंने उनकी जवाबदेही तय करते हुए उन्हें बदलने का निर्णय लिया है.’

     

     

     

    उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को उनके बेटे की जगह दूसरे सचिव ताकायोशी यामामोटो को नियुक्त किया जाएगा. किशिदा ने स्वीकार किया कि उन्होंने संक्षिप्त रूप से मेहमानों का अभिवादन किया था लेकिन कहा कि वह डिनर पार्टी में नहीं रुके. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को पार्टी के लिए कड़ी फटकार लगाई, लेकिन वह विपक्षी सांसदों और सार्वजनिक आक्रोश की चल रही आलोचना को विफल करने में नाकामयाब रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन का मिलन पखवाड़ा में आकर मध्यस्थता द्वारा अपने लंबित मामलों का निष्पादन करें = प्रधान ज़िला जज
    Next Article आईपीएल: चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.