Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मन का मिलन पखवाड़ा में आकर मध्यस्थता द्वारा अपने लंबित मामलों का निष्पादन करें = प्रधान ज़िला जज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मन का मिलन पखवाड़ा में आकर मध्यस्थता द्वारा अपने लंबित मामलों का निष्पादन करें = प्रधान ज़िला जज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मन का मिलन पखवाड़ा में आकर मध्यस्थता द्वारा अपने लंबित मामलों का निष्पादन करें = प्रधान ज़िला जज ।

    जमशेदपुर । मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश माननीय अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को मोबाईल जागरुकता वैन को न्यायालय परिसर से रवाना किया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा में आकर मध्यस्थता द्वारा अपने लंबित मामलों का निष्पादन कर सकते हैं । इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी । वहीं डालसा सचिव नितीश निलेश सांगा ने कहा कि पूरे जिले में 29 मई से लगातार 14 जून 2023 तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा ।

     

     

    इस अवधि में डालसा कार्यालय सहित फ्रंट ऑफिस , जिले के सभी लीगल एड क्लीनिक में मध्यस्थता के बारे मे लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ,ताकि अधिक से अधिक विवाद को समझौता द्वारा सुलझा कर कोर्ट में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके । उन्होने कहा कि मोबाईल वैन द्वारा भी जगह जगह सघन रुप से जागरुकता अभियान चलाकर पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है । 29 मई सोमवार के दिन मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रथम दिन न्याय सदन भवन , फ्रंट ऑफिस , मिडिएशन हॉल, रिसेपशन , व्यवहार न्यायालय परिसर आदि जगहों में लोगों के बीच पंपलेट बाटकर मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी गई और मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया गया और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई ।

     

     

     

    उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मिडिएटर, लीगल कौंसिल मेंबर, पैनल लॉयर्स, पीएलवी तथा पुलिस अधिकारी सार्थक सहयोग कर रहे हैं । यह पखवाड़ा कार्यक्रम घाटशिला अनुमंडल कोर्ट सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी चलाया जा रहा है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघिया में पुतहु के साथ ससुर ने किया छेड़खानी तो पुलिस ने आरोपी ससुर को किया गिरफ्तार
    Next Article जापान के पीएम ने अपने बेटे पर लिया एक्शन: सरकारी आवास पर दोस्तों के साथ की थी पार्टी

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.