Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    जमशेदपुर : विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग की ओर से शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थियों को दालमा वन्यजीव अभयारण्य में ट्रैकिंग कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जैव विविधता, वन संरक्षण और वन्य जीवों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
    ट्रैकिंग कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। बच्चों ने दालमा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।
    इस अवसर पर स्कूली छात्राओं को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जीव-जंतुओं, वन संपदा और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जैव विविधता के संरक्षण से ही पर्यावरण संतुलित रह सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान बच्चों में दालमा ट्रैकिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच बिताए गए इस अनुभव को यादगार बताया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान
    Next Article जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    June 30, 2026

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    June 30, 2026

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.