Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राधा अष्टमी के मौके पर गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राधा अष्टमी के मौके पर गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राधा अष्टमी के मौके पर गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन
    संवाददाता जामताड़ा : पबिया पंचायत के सीकदारडीह गांव में स्थित गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष राधा अष्टमी के अवसर पर यहां वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। इस पूजन पूजन उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष चमेली देवी, भाजपा नेता दुबराज मंडल, सोनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। गौ माता मंदिर में विधिवत पूजा के उपरांत यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग लगाई जाती है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद के रूप में खिचड़ी का आनंद लेते हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में प्राकृतिक आपदा के तहत वज्रपात से दर्जनों गाय समेत 31 मवेशियों की एक साथ एक ही जगह पर मौत हो गई थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही गौ माता के मंदिर का निर्माण कराया और वर्ष 2018 से हर साल राधा अष्टमी के मौके पर वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि गौ माता का मंदिर संभवत जिले का एकलौता मंदिर है और यहां पर वार्षिक पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता है। इस पूजन उत्सव को और विस्तृत किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम जन सुविधाओं की यह थोड़ी कमी है जिसे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मंदिर तक आने के लिए सड़क और यहां पर समुचित पेयजल व्यवस्था के लिए एक डीप बोरिंग लगाने का कार्य कराएंगे। कहा कि अगले राधाष्टमी से पहले सड़क और पेयजल की समुचित व्यवस्था यहां पर कराई जाएगी। मंदिर कमेटी के द्वारा देर शाम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक बादल पाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका आनंद लेने के लिए हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्य विजय कुमार मंडल, बैजनाथ मंडल, प्रदीप कुमार, गुड्डू राय, धर्मेंद्र रजक, जयदेव रजक, असीम कुमार मंडल, राजू मंडल, जितेन मंडल, सेवा नाथ मंडल, नरेश चंद्र मंडल, छोटे लाल महतो, गोपाल राय, मानिक राय सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री  का सड़क हादसे में निधन
    Next Article झारखंड आत्मा संघ के द्वारा आहूत हड़ताल का शुभारंभ जामताड़ा जिले के सभी आत्मा कर्मी काला बिल्ला लगाकर हड़ताल पर

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.