Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय संस्था संस्कार के तत्वावधान में महालया के पावन अवसर पर “जय जय भैरवी” माँ दुर्गा भजन संध्या का सफलता पूर्वक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    अखिल भारतीय संस्था संस्कार के तत्वावधान में महालया के पावन अवसर पर “जय जय भैरवी” माँ दुर्गा भजन संध्या का सफलता पूर्वक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिल भारतीय संस्था संस्कार के तत्वावधान में महालया के पावन अवसर पर “जय जय भैरवी” माँ दुर्गा भजन संध्या का सफलता पूर्वक संपन्न

    कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में महालया के पावन अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर `24 परमहंस लक्षमीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर, बिष्टुपुर में “जय जय भैरवी” माँ दुर्गा भजन संध्या का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |
    आगमनी संध्या कीर्तन हमारी परम्परा भी है और संस्कार भी। अजेय शिवा- शक्ति के आह्वान हेतु हम सभी उत्साह पूर्वक तत्पर रहते हैं, स्तुति हमारी समर्पित अभिव्यक्ति है

     

    एवं माँ की कृपा हमारे लिए प्रसाद। संस्था के प्रत्येक सदस्य ने आमन्त्रित समागत अतिथियों के सानिध्य में स्वर से स्वर मिलाकर नवधा शक्ति के प्रति अपना नमन निवेदित करते हुए माँ का आग्रहपूर्वक आह्वान किया|
    आदरणीय संयोजक श्री पंकज झा ने कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति से माँ के आगमन से हम सबके ह्रदय को आहलादित कर प्रकृति (कास के फूलों से सजी) फसल, और मानव जीवन में स्फूर्ति का संचार करने का सफल प्रयास किया|
    अतिथि संरक्षक (परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मन्दिर) श्री संतोष कुमार ठाकुर जी अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण, संरक्षक श्री कन्हैयालाल अग्रवाल, संरक्षक डॉ. जुही समार्पिता, प्रांतीय नाट्य विधा सह प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती शकुंतला पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर भजन संध्या का श्रद्धा पूर्वक आरम्भ किया |

     

    कार्यक्रम का संचालन संगीत विधा प्रमुख श्री पंकज झा ने किया|

     

    जिन कलाकारों ने भजन की प्रस्तुति दी उनके नाम क्रमश:- श्री राजेंद्र साह ‘राज, सुश्री अजेता श्री, श्री नीलाम्बर चौधरी, तबले पर संगत श्री जीतेश जी, श्री पंकज झा, श्री संतोष कुमार, श्री शंकर नाथ झा रहे ।
    स्वागत वक्तव्य डॉ. रागिनी भूषण एवं धन्यवाद श्रीमती अरुणा भूषण ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवीण सेवा संस्थान के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन,लोगों की उमड़ी भीड़
    Next Article तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.