Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 को तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिर में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल व महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगी शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    24 को तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिर में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल व महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगी शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    24 को तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिर में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल व महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगी शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 23 मई : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 24 मई को श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम वितरित किया जाएगा।

    सम्मेलन अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ होगा, जबकि दोपहर 12:15 बजे से प्रसाद वितरण शुरू होगा। श्रद्धालुओं के बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था की गई है।

    महासचिव मंटू अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुरूप सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) विशेष आकर्षण रहेगा। भक्तों को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी प्रदान किया जाएगा।

    कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी विजय मित्तल एवं प्रीति अग्रवाल हैं, जबकि आयोजन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

    आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं प्रसाद वितरण, पेयजल, छाछ एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग कर रही हैं। समिति ने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

    24 को तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिर में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल व महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगी शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्टेनेबल नहीं, ‘सनातन विकास’ मॉडल अपनाएं-सरयू राय
    Next Article भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.