Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    ओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्य में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

    ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार प्राचीन योग पद्धति के महत्व को रेखांकित करने के लिए शुक्रवार की सुबह पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर योग दिवस मनाया गया।

     

     

    यहां कालिंगा मैदान में मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने योगाभ्यास किया और छात्रों, अधिकारियों एवं अन्य लोगों की विशाल सभा को भी संबोधित किया। खेल और युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज और मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

    माझी ने कहा कि पूरे राज्य में योग दिवस मनाया जा रहा है और सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को राज्य के विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लेने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सांसद, विधायक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

     

     

    माझी ने कहा कि योग नई सरकार को भी स्वस्थ्य और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने में सहायता करेगा।

    इस वर्ष योग के विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह योगाभ्यास को मात्र इसी दिन तक सीमित न रखें, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए इसे अपनी दैनिक आदत बनाएं।

     

     

    उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित कस्तूरबा स्कूल के मैदान में योग कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि अन्य उप मुख्यमंत्री प्रवाति परिदा ने कोणार्क में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWorld Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया
    Next Article योग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.