Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » World Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय

    World Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    World Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सुपर 8 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 28 रनों से मात देने के साथ शानदार आगाज किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम 20 ओवर्स में सिर्फ 140 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। वहीं टारगेट की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी के दौरान बारिश का कई बार खलल पड़ते हुए देखने को मिला लेकिन उन्होंने बारिश की वजह से इस मैच को पूरी तरह से खत्म किए जाने तक 11.2 ओवर्स में 100 रन बना लिए थे जिससे वह डीएलएस नियम से मैच को जीतने में कामयाब रहे।

     

     

    बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनकी तरफ से गेंदबाजी में पैट कमिंस का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में 29 रन देने के साथ 3 विकेट लिए जिसमें उन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया। कमिंस के अलावा एडम जम्पा ने 2 तो वहीं स्टार्क, स्टोइनिस और मैक्सवेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

     

     

    वहीं इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसमें डेविड वॉर्नर ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को लगातार डीएलएस नियम के स्कोर से आगे रखा। वॉर्नर ने इस मुकाबले में 35 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 5 चौके देखने को मिले। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ फरवरी 2024 से चली आ रही अपनी लगातार जीत के सिलसिले को कायम रखा हुआ है, जिसमें उन्होंने अब तक 8 टी20 मुकाबले जीते हैं।

     

     

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के ग्रुप एक की प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें सभी टीमों ने अपने अब एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जिसमें उनका नेट रनरेट 2.471 का है तो वहीं भारतीय टीम ने भी अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को मात देने के साथ 2 अहम अंक हासिल किए थे और वह इस समय दूसरे स्थान पर हैं जिसमें टीम इंडिया का नेट रनरेट 2.350 का है। इस ग्रुप में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान की टीम जबकि चौथे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी
    Next Article ओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Related Posts

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    September 4, 2026

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.