Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    योग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    योग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी

    श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि योग जम्मू कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है साथ ही इससे स्थानीय लोगों को आजीविका के नए साधन मुहैया होंगे।

    प्रधानमंत्री ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां डल झील के तट पर एक सभा को संबोधित किया।

     

     

    उन्होंने अपने संबोधन में मिस्र में आयोजित एक प्रतियोगिता का हवाला दिया जिसमें उत्तरी अफ्रीकी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योग का सहारा लिया गया था।

    मोदी ने डल झील के किनारे एसकेआईसीसी के मैदान में कहा,‘‘ मैंने हाल ही में मिस्र का एक वीडियो देखा। उन्होंने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी और देश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में योग से जुड़े सर्वश्रेष्ठ वीडियो और तस्वीरों को पुरस्कृत किया था। इन तस्वीरों और वीडियो में मैंने देखा कि मिस्र की लड़कियां पिरामिड के आगे खड़े होकर योग कर रही हैं, यह बहुत आकर्षक था।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ कश्मीर के लिए योग आजीविका का बड़ा साधन बन सकता है। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकता है।’’

    यह कार्यक्रम डल झील के किनारे एसकेआईसीसी के खुले मैदान में होना था लेकिन लगातार बारिश के कारण इसे बड़े हॉल में आयोजित किया गया।

     

     

    मोदी ने बारिश रुकने के बाद लोगों को संबोधित किया और प्रतिकूल मौसम के बावजूद डटे रहने के उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की।

    प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘हमारी बेटियों ने बारिश से बचने के लिए योग मैट का सहारा लिया लेकिन वहां से गई नहीं। यह देख कर प्रसन्नता हुई।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कई लोग योग को ईश्वर को पाने की एक आध्यात्मिक यात्रा मानते हैं और इस कारण से प्रायः ध्यान करना छोड़ देते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ जब लोग योग की बात करते हैं तो उनमें से अधिकांश इसे एक आध्यात्मिक यात्रा मानते हैं जैसे कि अल्लाह, ईश्वर या भगवान को तलाशना …आध्यात्मिक यात्रा की बात छोड़ें, फिलहाल आप व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और योग इसका एक हिस्सा है।’’

     

     

     

    मोदी ने कहा,‘‘ अगर आप इस रुख को अपनाते हैं तो मुझे यकीन है कि आपको बहुत लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत विकास से समाज को लाभ होता है जिससे अंततः मानव जाति को लाभ होता है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर यह लंबे समय तक निरंतर लाभ देता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ हमें जीवन में योग के महत्व को समझना होगा। जैसे ब्रश करना या बालों में कंघी करना दैनिक दिनचर्या है वैसे ही जब आप इसके अभ्यस्त हो जाते हैं तो योग भी एक सामान्य प्रक्रिया बन जाती है। यह हर पल लाभ देती है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    Next Article झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.