Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    रांची:  झारखंड में शुक्रवार को 10वां अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

    झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं साथ कांके डैम परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया।

     

    झारखंड के मुख्यंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

    राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “योग हमारे मन और प्रकृति के बीच में संतुलन स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र और तनाव मुक्त रहता है।”

    उन्होंने आगे लिखा, “‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर हम सभी योग को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने का संकल्प लें।”

     

     

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हमारे शरीर को रोगमुक्त रखने में भी मदद करता है।”

     

     

     

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रभाव है कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

    उन्होंने कहा, “योग हमारे पूर्वजों द्वारा हमारे शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए उपहार में दिया गया था। मैं सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह करूंगा।”

    संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी
    Next Article प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में परिवार नियोजन दिवस तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का किया गया आयोजन ।

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.