Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Italian Open: नोवाक जोकोविच बने इटली ओपन चैंपियन
    Breaking News Headlines खेल

    Italian Open: नोवाक जोकोविच बने इटली ओपन चैंपियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोम. टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को इटली ओपन के फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को 6-0, 7-6 से हराकर छठी बार इस खिताब को जीता. इसी के साथ सर्बिया के इस स्टार खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन से पहले शानदार लय में होने का सबूत दिया. ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान टीकाकरण विवाद के कारण सत्र के शरुआत में ज्यादातर समय तक मैदान से बाहर रहे जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया.

    नोवाक जोकोविच ने इससे पहले सेमीफाइनल में कास्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी ने रूड पर 6-4, 6-3 की जीत के साथ करियर की 1000वीं जीत दर्ज की. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिमी कोनर्स (1,274 जीत), रोजर फेडरर (1,251), इवान लेंडल (1,068) और राफेल नडाल (1,051) के बाद सिर्फ पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं.
    इससे पहले इगा स्वियाटेक ने महिलाओं के फाइनल में ओन्स जेबुर को 6-2, 6-2 से हराकर लगातार 28वीं जीत के साथ इस खिताब का बचाव किया. उन्होंने सेरेना विलियम्स की लगातार 27 जीत का रिकॉर्ड तोड़ा. सेरेना ने 2014 और 2015 में यह उपलब्धि हासिल की थी. ओन्स जेबुर भी लगातार 11 जीत के साथ फाइनल में पहुंची थी लेकिन रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी स्वियाटेक के सामने उनकी एक नहीं चली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुष्का शर्मा को पसंद है क्रिएटिव लोगों का साथ
    Next Article जहर बन गया शादी का भोजन, दुल्हन की दो भतीजियों की मौत, 15 गंभीर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.