आदिम जनजाति समुदाय के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को प्लस टू विद्यालय के लिए किया मांग, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा जल्द से जल्द बनाने की होगी पूरी कोशिश
जामताड़ा: आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों ने नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को आवेदन देकर नाला विधानसभा क्षेत्र में आदिम जनजाति समुदाय केे बच्चों केे लिए पहाड़िया स्कूल +2 की मांग किया है ।आवेदन में लिखा है कि कुंडहित में प्राथमिक पढ़ाई के बाद बच्चों को दुमका जिला के गोपीकंदर भेजना पड़ता है। जहां काफी संख्या में बच्चे हैं। जिस कारण यहां के बच्चे को नहीं लिया जा रहा है। कहा कि जल्द से जल्द नाला विधानसभा क्षेत्र में आदिम जनजातियोंं केे बच्चों के लिए प्लस टू विद्यालय दिया जाए। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द नाला विधानसभा क्षेत्र में एक आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के बच्चों के लिए प्लस टू विद्यालय बनाने की कोशिश की जाएगी। मौके पर बाबुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवकुमार पुजहर, कृष्ण पुजहर,राजीव पुजहर सहित आदि मौजूद थे।

