शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन डीबीएमएस हाईस्कूल परिसर स्थित कलाकृति प्रेक्षागृह, कदमा में होगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सेमिनार के संयोजक हैं।
कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. ईला कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा और एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर शिक्षा विषयक स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के आलेख होंगे। सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीकरण होगा। तीसरे सत्र में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। सेमिनार में शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे।

