विधायक की पहल और उत्तरी जिला परिषद की अनुशंसा से तेलियाडीह में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास की पहल एवं टंडवा उतरी जिला परिषद देवंती देवी की अनुशंसा से 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। तेलियाडीह गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान थे। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित रहती थी, जिससे ग्रामीणों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी, जिसके बाद सांसद एवं विधायक की पहल तथा जिला परिषद की अनुशंसा से गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से गांव में विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक एवं जिला परिषद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में सुधार होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बिजली समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान की दिशा में पहल की गई, जो सराहनीय है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए भी इसी तरह पहल जारी रखने की मांग की। उद्घाटन कार्यक्रम में नावाडीह उर्फ तेलियाडीह के पूर्व मुखिया गजेंद्र साहू, उत्तरी जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दसो साहू, युवा भाजपा नेता पवन साहू, भाजपा कार्यकर्ता सोनू साहू, संजय यादव, पुष्पा देवी, पंकज साहू, जितेंद्र कुमार साहू, गोविंद कुमार, प्रमोद साहू, लाइनमैन अजय, बोधन साहू, बेनी साहू, मिस राहुल, सह संयोजक सुरेंद्र साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

