Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शत प्रतिशत लाभुकों के बीच ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शत प्रतिशत लाभुकों के बीच ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2023Updated:July 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति शाखा की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    शत प्रतिशत लाभुकों के बीच ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    आज दिनांक 12.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सभाकक्ष में जिला आपूर्ति शाखा की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    जिसमें एनएफएसए योजना के तहत राशन कार्ड पीएचएच एवं एएवाई, पीवीटीजी डाकिया योजना, जेएसएफएसएस योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड, धान अधिप्राप्ति, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना की समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि एएफएसए के तहत जिले में कुल लक्षित 7 लाख 13 हजार 247 लाभुकों के बीच माह जुलाई 2023 तक 41.01% एवं जून माह का 95.34% खाद्यान्न वितरण कर दिया गया। वहीं पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत कुल 1166 लाभुकों को माह जुलाई 2023 का 15.69%एवं जून माह का 95.88% लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण कर दिया गया है। जिस पर उपायुक्त ने जिले में लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करें, इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए।

    वहीं आगे उन्होंने जेएसएफएसएस योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं धान अधिप्राप्ति योजना के तहत खरीफ विपणन मौसम वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य 100000 क्विंटल के विरुद्ध 9512.54 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई। जिसमें पंजीकृत कुल 4529 किसानों में से 355 किसानों के द्वारा विक्रय किया गया। उपायुक्त द्वारा सभी किसानों के भुगतान की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत कुल 166729 लाभुक परिवार के बीच में 270246 वस्त्र (साड़ी 135150, धोती 88428 एवं लूंगी 46668) का वितरण किया गया है।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा पेट्रोल सब्सिडी योजना की समीक्षा किया गया, जिसमें बताया गया कि माह फरवरी तक कुल 671 लाभुकों के बीच 167750 रुपए का लाभ दिया गया है। वहीं मार्च, अप्रैल एवं मई माह के कुल 1863 लाभुकों का भुगतान प्रकिया में है।

    इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, एमओ फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, श्रीमान मरांडी, श्री जहीर आलम सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर:राजकीय श्रावणी मेला 2023 के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की सुविधा व मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, देवघर द्वारा बाबा नगरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन..
    Next Article मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में काफ़िला पहुंचा रांची

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Magius apuesta deportiva junto al casino para jugadores en España

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    जानो अपना लोकतंत्र, पहचानो अपना मताधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.