Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में बढ़ती ठंड: उपायुक्त ने लोगों से सावधानी बरतने की की अपील
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में बढ़ती ठंड: उपायुक्त ने लोगों से सावधानी बरतने की की अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में बढ़ती ठंड: उपायुक्त ने लोगों से सावधानी बरतने की की अपील

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : अचानक बढ़ी ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट चिंता का विषय है, ऐसे में जिलेवासियों को विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अत्यधिक ठंड के दौरान लोग यथासंभव घर के भीतर रहें और पर्याप्त गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

    जिला प्रशासन ने सभी अंचल और नगर निकाय अधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा भीड़–भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया है, ताकि फुटपाथ पर रहने वाले, रिक्शाचालक और राहगीर ठंड से बच सकें।

    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने के लिए सिविल सर्जन को सतर्क रहने और मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता देने को कहा गया है। वहीं पशुधन की सुरक्षा के लिए पशुपालन विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात में अंगीठी या चूल्हा जलाकर न सोएँ, घने कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएँ तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन अवश्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनीं समस्याएँ, कई मामलों का त्वरित समाधान
    Next Article कुंडहित में कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार और जन–कल्याण योजनाओं पर लिया गया निर्णय

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.