Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनीं समस्याएँ, कई मामलों का त्वरित समाधान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनीं समस्याएँ, कई मामलों का त्वरित समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनीं समस्याएँ, कई मामलों का त्वरित समाधान

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : मंगलवार को उपायुक्त द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। करीब 50 नागरिक अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन में अनियमितता, नियुक्ति पत्र नहीं मिलने, जमीन विवाद, अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, पीएम आवास, राशन कार्ड, बैंक ऋण, लगान–जमाबंदी, मनरेगा नियुक्ति अनियमितता, गांव में लगे टावर को हटाने की मांग, कन्यादान राशि फ्रीज होने जैसी शिकायतें सामने आईं।

    उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों पर मौके पर ही निर्देश दिए। सेविका/सहायिका चयन से जुड़े प्रतिवेदन प्रस्तुत न होने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। उद्योग विभाग से मिले ऋण और बैंक एफडी कटौती की शिकायत पर जिला उद्योग केंद्र से अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई। वहीं जमीन विवाद के मामलों में एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

    एक टीजीटी शिक्षक द्वारा नियुक्ति में देरी की शिकायत पर उपायुक्त ने जांच का भरोसा दिया। पीएम आवास की किस्त रोकने से जुड़े मामले में उन्होंने दूरभाष पर जानकारी लेकर तुरंत भुगतान का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार और प्रखंड स्तर पर सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जिलेवासी अपनी समस्याएँ निःसंकोच रख सकते हैं और प्रशासन नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मिले फार्मास्यूटिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी, अपनी समस्याओं से कराया अवगत
    Next Article जामताड़ा में बढ़ती ठंड: उपायुक्त ने लोगों से सावधानी बरतने की की अपील

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.