Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दशक पुरानी दुश्मनी में दरोगा ने फंसाया निर्दोष को अफीम केस में, जांच में खुली पोल खूंटी एसपी ने किया निलंबित
    Breaking News झारखंड

    तीन दशक पुरानी दुश्मनी में दरोगा ने फंसाया निर्दोष को अफीम केस में, जांच में खुली पोल खूंटी एसपी ने किया निलंबित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दशक पुरानी दुश्मनी में दरोगा ने फंसाया निर्दोष को अफीम केस में, जांच में खुली पोल खूंटी एसपी ने किया निलंबित

    *मामला बेगूसराय थाना बलिया गांव शाहपुर का*

    *अमरेंद्र हुआ निर्दोष साबित डीजीपी झारखंड ने दिए थे जांच के आदेश*

    *दरोगा सुधीर की बची थी 3 महीने नौकरी एसपी ने किया निलंबित*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राँची। झारखंड पुलिस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा रामसुधीर सिंह ने निजी रंजिश के चलते एक निर्दोष व्यक्ति को अफीम की खेती के फर्जी केस में आरोपी बना दिया। मामला सामने आने के बाद खूंटी एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और पुलिस मुख्यालय को जांच रिपोर्ट भेजी है।

    क्या है पूरा मामला :
    सायको थाने के केस संख्या 13/25 में दरोगा रामसुधीर सिंह अनुसंधान पदाधिकारी थे। इस केस में लाखा पाहन नामक व्यक्ति मुख्य आरोपी था। दरोगा ने केस डायरी में दर्ज किया कि लाखा पाहन और अमरेंद्र कुमार (बेगूसराय निवासी) की मुलाकात सितंबर 2024 में सायको बाजार में हुई, जहां अमरेंद्र ने उसे 25 हजार रुपये देकर अफीम की खेती करने को कहा। इसी आधार पर अमरेंद्र को केस में आरोपी बना दिया गया।

    भाई की शिकायत पर खुली सच्चाई :
    अमरेंद्र के भाई मृत्युंजय कुमार ने जब मामले की शिकायत डीजीपी और खूंटी एसपी से की, तब जांच का आदेश दिया गया। एसडीपीओ खूंटी की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दरोगा की अमरेंद्र के पिता से साल 1996 से जमीनी विवाद को लेकर दुश्मनी थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने झूठा केस गढ़ा।

    जांच में उजागर हुआ सच :
    सीडीआर और लोकेशन जांच से साबित हुआ कि अमरेंद्र कुमार कभी खूंटी या सायको नहीं गए, और न ही लाखा पाहन कभी बेगूसराय पहुंचा। दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। यह भी सामने आया कि दरोगा ने केस डायरी में झूठे बयान जोड़कर अमरेंद्र को फंसाने की कोशिश की। जब अपनी गलती पकड़ी जाने की आशंका हुई, तो उसने लाखा पाहन पर ही पूरा दोष मढ़ने की कोशिश की।

    एसपी ने की कार्रवाई :
    जांच रिपोर्ट में दरोगा को दोषी पाए जाने पर खूंटी एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही, पद के दुरुपयोग और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में रामसुधीर सिंह को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा दो-तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे। जांच ने साबित किया — दुश्मनी में दरोगा ने कानून को हथियार बनाया, लेकिन सच सामने आने पर खुद फँस गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: बाबूलाल मरांडी बोले – “हेमंत सरकार ने आदिवासियों से किया छल, अब जनता परिवर्तन को तैयार”
    Next Article “संस्कृति की धरती पर – कुटे आदिवासी महोत्सव यात्रा”

    Related Posts

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    पीस बॉन्ड कानून की समीक्षा हो, शांतिपूर्ण विरोध दबाने का हथियार न बने: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    October 26, 2026

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पीस बॉन्ड कानून की समीक्षा हो, शांतिपूर्ण विरोध दबाने का हथियार न बने: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक संस्कारों का परिचायक: रघुवर दास

    अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

    सिंहभूम चेंबर की दीपावली प्रदर्शनी में 40 स्टॉल, महिला उद्यमियों को मिला बड़ा मंच

    चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए बरेली से पैदल निकले तीन युवक पहुंचे जमशेदपुर

    *प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस देश से माफ़ी मांगे : डॉ दिनेशानंद गो

    सोना देवी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

    टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.