Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ, जमशेदपुर सहित आसपास के यात्रियों को मिलेगा लाभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। टाटानगर से जयपुर के लिए रेल संपर्क को विस्तार देते हुए सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ किया गया। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    टाटानगर स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू तथा चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सांतरागाछी में आयोजित समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
    इस नई रेल सेवा से झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। टाटानगर के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन का अंतिम स्टेशन खातीपुरा है, जो जयपुर शहर से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है।
    ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट और बांदीकुई शामिल हैं।
    रेलवे के अनुसार, इस सेवा से यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और विभिन्न राज्यों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    *खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू। उद्घाटन समारोह में टाटानगर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद, विधायक एवं रेलवे के अधिकारी। मंच पर उपस्थित अतिथिगण और यात्रियों के साथ समूह तस्वीर।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपावली पर जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख नकद जब्त
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

    Related Posts

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    पीस बॉन्ड कानून की समीक्षा हो, शांतिपूर्ण विरोध दबाने का हथियार न बने: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    October 26, 2026

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पीस बॉन्ड कानून की समीक्षा हो, शांतिपूर्ण विरोध दबाने का हथियार न बने: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक संस्कारों का परिचायक: रघुवर दास

    अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

    सिंहभूम चेंबर की दीपावली प्रदर्शनी में 40 स्टॉल, महिला उद्यमियों को मिला बड़ा मंच

    चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए बरेली से पैदल निकले तीन युवक पहुंचे जमशेदपुर

    *प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस देश से माफ़ी मांगे : डॉ दिनेशानंद गो

    सोना देवी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

    टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.