Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 10.05.2025 को व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में माननीय नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राधा कृष्ण, उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) एवं अन्य के द्वारा किया गया।

    _*राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबे समय से लंबित पड़े वादों सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण करना है – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबे समय से लंबित पड़े वादों का निस्तारण करना है, ताकि लोक अदालत के जजों व पीठासीन अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के आधार पर विवादों का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विवाद के दोनों पक्षों के लोगों को जजों की उपस्थिति में अपनी बात कहने और उसका त्वरित निस्तारण करने का अवसर प्राप्त होता है।

    _*दोनों पक्षों के लोग होते हैं लाभान्वित – उपायुक्त*_

    उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर वादों के निष्पादन की कार्रवाई की जाती है। जिससे दोनों हीं पक्ष लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों का शीघ्रतापूर्वक निपटारा भी हो जाता है। जिससे दोनों ही पक्षों को फायदा होता है, उन्हें सही न्याय मिलता है एवं वे मानसिक और आर्थिक रूप से क्षति से भी बचते हैं। उन्होंने अपील कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोक अदालत में आकर अपने वादों का निष्पादन करें।

    वहीं इस संबंध में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में विभिन्न वादों का निपटारा किया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री पवन कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, श्री सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.