Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद सं

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 10.05.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने चौकीदार नियुक्ति को लेकर शारीरिक जांच परीक्षा हेतु समाहरणालय जामताड़ा के पीछे अवस्थित आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर चल रहे तैयारियों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*14 एवं 15 मई को आयोजित होगा शारीरिक जांच परीक्षा*_

    इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2025 को लेकर शारीरिक जांच परीक्षा का आयोजन आगामी 14 एवं 15 मई को किया जाना है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 14 मई को फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सभी सफल अभ्यर्थियों जबकि 15 मई को नारायणपुर, करमाटांड़ – विद्यासागर एवं जामताड़ा के सभी सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा हेतु अलग से प्रवेश पत्र निर्गत किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को प्रातः 04:30 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।

    _*चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ दौड़ परीक्षा संपन्न कराने हेतु उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश*_

    वहीं मौके पर उपायुक्त ने चौकीदार नियुक्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को सफल संचालन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा, लंबाई जांच, रेस ट्रैक आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ दौड़ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रमाण पत्रों की जांच, सहित सभी प्रक्रियाओं का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया। संबंधित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन के अलावा अभ्यर्थियों के लिए जगह-जगह पर पानी सहित अन्य व्यवस्था सुविधाओं का उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस व्यवस्था सहित चिकित्सीय दल प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। वहीं निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पंकज कुमार रवि, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह, परिचारी प्रवर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान
    Next Article व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.