Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा पंचायत भवन में संधारित 15वीं वित्त आयोग के अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान योजना क्रियान्वयन में कतिपय अनियमितताएं पायी गयीं, जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए वेतन अगले आदेश तक रोकने एवं मुखिया जी से उक्त अनियमितता के संबंध में प्रतिवेदन की मांग की गई। पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा बताया गया कि दो पंचायत सहायक लगातार अनुपस्थित हैं, इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा उक्त दोनों पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार उनकी सेवा समाप्ति हेतु अग्रेतर कार्रवाई करें। साथ हीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका को निदेश दिया गया कि पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों का पंचायत भवन में बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति सुनिश्चित करायें। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा पंचायत भवन में अधिष्ठापित पंचायत ज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। पंचायत सचिव को निदेश दिया गया कि पंचायत ज्ञान केन्द्र में उपलब्ध पुस्तकों का लाभ तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं तक पहुँचाए। उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा एवं आवास योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मनरेगा का योजनापट्ट नहीं रहने के कारण रोजगार सेवक पर 500.00 (पाँच सौ) रू० का आर्थिक दण्ड लगाने का निदेश दिया गया। पंचायत सचिव को बोला गया कि आसन्न ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पंचायत के सभी खराब चापाकलों का मरम्मति कराना सुनिश्चित किया जाए। अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उप केन्द्र), कोरैया एवं मध्य विद्यालय, मकरो में 15 वीं वित्त आयोग से अधिष्ठापित पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया तथा पुस्तकालय को सुव्यवस्थित करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी चन्द्रशेखर पाण्डेय, संदीप कुमार, गादीकोरैया पंचायत के मुखिया एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी
    Next Article भाषाई मेला के आयोजन में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर अव्वल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.