Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    आहूत बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास, नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम एवं भूमि सुधार सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों का समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने विभागवार संचालित योजनाओं/कार्यों के क्रियान्वयन एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी*_

    उपायुक्त ने तकनीकी विभागों की समीक्षा करते लघु सिंचाई प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन, पथ, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहित 15वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों, व्यय की समीक्षा की, वहीं चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    _*सभी चापाकलों एवं जलमीनारों को रखें क्रियाशील*_

    वहीं उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा करते हुए सभी चापानल एवं जल मीनारों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है, ऐसे में लोगों को पानी का किल्लत नहीं होने पाए, इसके लिए चापानलों आदि को दुरुस्त रखें। वहीं कहा कि जहां नल जल योजना से पेयजल की व्यवस्था नहीं हैं वहां पेयजल हेतु पाइप से कनेक्शन दें। इसके अलावा उन्होंने विभाग में संचालित लंबित योजनाओं/कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    _*राजस्व संग्रहण की समीक्षा कर तेजी लाने का मिला निर्देश*_

    _*योजनाओं में दिए गए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समुचित कार्रवाई करें*_

    वहीं गैर तकनीकी विभागों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभागवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए किस्त भुगतान की समीक्षा करते हुए तीसरा किस्त भुगतान का निर्देश दिया। वहीं पीएम आवास योजना के तहत भी लाभुकों को लंबित किस्त भुगतान हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने पीएम जनमन योजना एवं आवास प्लस 2 सर्वे की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा आवास निर्माण योजना आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समाज कल्याण विभाग को कोई भी नियुक्ति प्रक्रिया को लंबित नहीं रखने हेतु निर्देश दिया गया, इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं आपूर्ति विभाग की समीक्षा कर कुल राशन कार्डधारी, खाद्यान्न वितरण एवं धान अधिप्राप्ति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत योग्य लाभुकों को आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम, कूप संवर्धन, मनरेगा, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास, पीएम आवास आदि के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पीवीटीजी ग्रामों में सभी मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने हेतु समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए सर्वे कर लें, लोगों को सुविधाएं प्रदान करें।

    वहीं उन्होंने कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए लाभुकों को लक्ष्य के अनुसार लाभ देने का निदेश दिया। कहा की सरकार की जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसका लाभ योग्य लाभुकों को दें। उन्होंने इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निकाय, ई गवर्नेंस, जेटीडीएस सहित अन्य सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित प्रगति लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया। वहीं बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन बंद करने हेतु निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर सहित अन्य संबंधित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का हुआ आयोजन
    Next Article उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.