Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज सरायकेला- खरसावां का पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज सरायकेला- खरसावां का पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज सरायकेला- खरसावां का पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला:अखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज सरायकेला- खरसावां का पारिवारिक मिलन सह वनभोज रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, संरक्षक हरि बल्लभ सिंह आरसी, उपेंद्र शर्मा, ठाकुर लाल बाबू सिंह, शैलेंद्र सिंह, रमन कुमार, प्रेम कुमार, बृजभूषण सिंह, अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, महासचिव अशोक सिंह, ठाकुर लाल बाबू सिंह आदि शामिल हुए. मीडिया से बातचीत के क्रम में डॉक्टर रविंद्र राय ने समाज के एक जुटता पर बल दिया और कहा कि ब्रह्मर्षि समाज का योगदान समाज के उत्थान में अग्रणी रहा है. जब- जब यह समाज एकजुट रहा तब तब सत्ता परिवर्तन हुआ है. पारिवारिक मिलन कार्यक्रम के तहत समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया है. इस मौके पर कई मोर्चा और कमेटियों का गठन किया गया जिसमें युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई. वैसे इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी आना था मगर एन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिजला मेला महोत्सव में ट्राइबल फूड, मरुवा कुकीज़ और किसान उत्पादक कंपनी के स्टॉल लगा,बना आकर्षक का केंद्र
    Next Article शहीद सम्मान यात्रा: राष्ट्र प्रेम और एकता का प्रतीक, शहरवासियों से सहयोग कि अपील : काले

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.