Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालू व कोयला के अवैध खनन पर हर हाल में लगाएं रोक :उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बालू व कोयला के अवैध खनन पर हर हाल में लगाएं रोक :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालू व कोयला के अवैध खनन पर हर हाल में लगाएं रोक :उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाने, नियमानुसार धारित खनन पट्टों का उपयोग, क्रशर संचालन हेतु नियमों का पालन, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा विगत बैठक में दिए कई बिंदुओं पर अनुपालन की समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने कहा की किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी करवाई करें। वहीं उन्होंने कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें। उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें, अनियमितता पाए जाने पर नियमसंगत कार्रवाई करें। इसके लिए उन्होंने पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी, परिवहन एवं खनन विभाग मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम, बालू खनिज, पत्थर खनिज, स्टोन चिप्स आदि के मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक निदेश दिया।

    उपायुक्त ने इसके अलावा जिला अंतर्गत कैटेगरी 1 के 25 चिन्हित बालू घाटों (जो ग्राम पंचायत के द्वारा संचालित है) के संचालन के अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी बालू का अवैध उठाव परिवहन या भंडारण नहीं हो इसके लिए अपेक्षित कार्रवाई करें।

    वहीं नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्व श्री पांडेश्वर क्षेत्र के द्वारा धारित बंद पड़े खदानों में कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप बने शेष बचे गड्ढों की भराई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया।

    *_कई मामलों में हुई है कार्रवाई_*

    बैठक के दौरान बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 2024- 2025 तक अवैध खनिज परिवहन रोकथाम आदि के कुल 57 मामलों में से बालू खनिज के 33 मामला, 39 जप्त वाहनों की संख्या, 4 प्राथमिकी दर्ज, 6,75,000/- कुल राशि की वसूली की गई।

    पत्थर खनिज के 23 मामला, 26 जप्त वाहनों की संख्या, 0 प्राथमिकी दर्ज, 11,97,000/- कुल राशि की वसूली की गई।

    फायर क्ले खनिज के 01 मामला, 01 जप्त वाहनों की संख्या, 0 प्राथमिकी दर्ज, 40,000/- कुल राशि की वसूली की गई।

    इसके अतिरिक्त जिलांतर्गत कुल 56,500 CFT अवैध रूप से भंडारित बालू को जप्त करते हुए 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    कोयला खनिज के 16 मामलों में जब्त वाहनों की संख्या 18 साथ ही 16 प्राथमिकी दर्ज की गई है

    पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोयला परिवहन में लगे वाहनों में खनिज को तिरपाल से ढक के ही परिवहन करे। ओवरलोडिंग किसी भी हालत में ना हो साथ ही नंबर प्लेट डिस्प्ले हो संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सलकर, संबंधित प्रतिनिधि ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं पर की चर्चा
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.