Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर भाजपा में शोक की लहर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    जमशेदपुर महानगर ने रद्द किए सारे कार्यक्रम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक

    रविवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थापना के पश्चात वर्ष 1980 में कोल्हान के जिला संयोजक एवं सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे सच्चिदानंद राय का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे हमेशा पार्टी के विस्तार और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे। गुरुवार को उनके निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी। एक ओर उनके निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है। वहीं, उनके निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दिल्ली में पार्टी की प्रचंड जीत पर जिले में जश्न मनाने के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इससे पहले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बारीडीह विजया गार्डन स्थित उनके आवास जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और निधन पर शोक व्यक्त किया। रविवार को सुबह 10:30 बजे सच्चिदानंद राय के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। जहां भाजपा कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे।

    सच्चिदानंद राय के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंघ काल के नेता और संगठन मजबूती में अहम योगदान देने वाले सच्चिदानंद राय का निधन संगठन एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी निष्ठा, विचारधारा और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। रघुवर दास ने कहा कि सच्चिदानंद राय जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, उनकी कमी संगठन और समाज को हमेशा महसूस होगी।

    वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय जी का जाना संगठन और समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, संघर्ष और संगठन क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सच्चिदानंद राय के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय का जाना न केवल भाजपा बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक कुशल संगठनकर्ता, संघर्षशील और कर्मठ नेता थे। जिन्होंने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने भी सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक व्यक्त जताया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नींव के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपने परिश्रम और त्याग से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हमें सेवा, संघर्ष और समर्पण की सीख देता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली मे विगत दस वर्षो से झूठ और लूट की सरकार से जनता को मुक्ति मिली: प्रमोद मिश्रा
    Next Article भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.