Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को मिले रोजगार – उप विकास आयुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को मिले रोजगार – उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को मिले रोजगार – उप विकास आयुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आज दिनांक 08.02.2025 को समाहरणालय सभागार में मनरेगा दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं परियोजना पदाधिकारी मनरेगा श्रीमती पूनम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

    _*मनरेगा के तहत लोग हो रहे हैं लाभान्वित*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के लागू हुए आज 19 वर्ष पूर्ण हो गये हैं और इस महत्वकांक्षी योजना से गांव में अनेक टिकाऊ परिसंपति सृजित हुए हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत किए जाने वाले वृक्षारोपण से कई किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि मनरेगा का मुख्य उद्देश्य है मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिले। इस दिशा में हमलोगों को कार्य करने की जरूरत है। मनरेगा के तहत लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसके लिए लोगों में अवेयरनेस लाएं, ताकि जिले से पलायन को कम किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि 3 फरवरी से 8 फरवरी तक मनरेगा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि मनरेगा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोग भोले भाले एवं कम पढ़े लिखे होते हैं, ऐसे में उनलोगों को आम बोलचाल की भाषा में सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में बताएं, उन्हें लाभ दिलवाएं। वहीं कहा कि जॉब कार्ड की वैधता 5 वर्ष की होती है, उसे रिनुअल कराना होता है, लोगों में इसकी जानकारी दें, साथ ही नए जॉब कार्ड बनाने, खाता से आधार लिंक करवाने एवं रोजगार के लिए मनरेगा मेट से डिमांड करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा बिरसा आम बागवानी योजना के तहत आप अपने खेतों में आम की बागवानी कर सकते हैं, इमारती पौधे लगवा सकते हैं, सरकार आपके लगाए आम बागवानी का ख्याल अगले 5 रख रही है और यह संपत्ति आपकी है, आप इसे लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे उदाहरण दिए जिससे लोग बागबानी लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना रहे हैं। उन्होंने इसके अलावा कहा कि बागवानी के अलावा सब्जी उत्पादन कर सकते हैं, जिससे आप उसी जमीन पर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं उन्होंने कुआं, तालाब आदि का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने बागवानी सखी, मनरेगा मेट एवं अन्य सभी को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड में जाएं और लोगों को मनरेगा के तहत होने वाले लाभों की जानकारी दें, उन्हें इसका लाभ दें।

    _*मनरेगा के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित*_

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर बागबानी सखी, मनरेगा मेट, ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    _*इस मौके पर*_ जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा श्रीमती पूनम, सहायक एवं कनीय अभियंता, बागबानी सखी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने ओजस्वी संबोधन से छात्रों का मन मोहा
    Next Article दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा में हुई आतिशबाजी,मना जश्न

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.