Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विवेकानंद के प्रेरणा से विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    विवेकानंद के प्रेरणा से विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विवेकानंद के प्रेरणा से विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई डंडारी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस को(युवा सप्ताह) के रूप में डंडारी प्रखंड के कल्याणपुर में मनाया गया इस दौरान विवेकानंद जी का क्या संदेश विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कटक से अटक तक देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया, अभाविप स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने वाला छात्र संगठन है, एबीवीपी कार्यकर्ता किसी भी कार्य को कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का एकमात्र छात्र संगठन है, जो व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए संकल्पित है। आज कई युवा विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रूप से कार्य करके विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं,स्वामी विवेकानंद जी का यह स्पष्ट मत था कि युवा राष्ट्र के सकारात्मक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बन सकते हैं। विद्यार्थी परिषद इन्हीं युवाओं के चरित्र निर्माण पर काम करके एक सशक्त समाज की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। एबीवीपी डंडारी के नगर मंत्री दिवेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा कहा कि शिक्षित, सशक्त और सामर्थ्यवान युवा राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। यदि हम उनके विचारों पर चलकर काम करें, तो हम भारत को फिर से विश्व गुरु बना सकते हैं। आज विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा से ही विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,समाज की बेहतरी के लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमारे समाज के युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद सदैव ऊर्जा के स्रोत रहे हैं।युवाओं को ऐसे आदर्शों को आत्मसात करने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव होगा एबीवीपी डंडारी के नगर अध्यक्ष वसंत कुमार ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में अध्ययन करना चाहिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है, विवेकानंद ने पूरी दुनिया में भारत एवं हिंदुत्व की गहरी छाप छोड़ी थी। शिकागो में दिया गया उनका भाषण आज भी लोगों को गर्व से भर देता है, स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान व साहित्य सभी विषयों के विद्वान थे। भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी उन्हें ज्ञान था। इस मौके पर पंकज कुमार, रूपेश कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण, लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल
    Next Article गम्हरिया के नए थाना प्रभारी कुणाल कुमार का पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में स्वागत

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.