Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा उत्पाद विभाग के निरीक्षक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत , विभाग में शोक की लहर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा उत्पाद विभाग के निरीक्षक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत , विभाग में शोक की लहर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा उत्पाद विभाग के निरीक्षक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत , विभाग में शोक की लहर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जानकारी के मुताबिक उत्पाद निरीक्षक प्रवीण चौधरी चाईबासा के छोटा नीमडीह स्थित भाड़े के एक मकान पर रहते थे. शनिवार दोपहर को जब उसके घर पर काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो उसने देखा कि उत्पाद निरीक्षक प्रवीण चौधरी फर्श पर गिरे हुए हैं. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. यह देख उनके घर में काम करनेवाली महिला चौंक गई. उसने जब उत्पाद निरीक्षक से बात की तो लगा कि उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई है और उन्हें लग रहा है कि वह नहीं बच पाएंगे. उन्हें जल्द से जल्द इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जाए या फिर डॉक्टर को बुलाया जाए. उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देते हुए घर बुलाया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उत्पाद निरीक्षक प्रवीण चौधरी को गंभीर हालत में चाईबासा के सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए. चाईबासा सदर अस्पताल में प्रवीण चौधरी की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्टया हृदय गति रूक जाने से उत्पाद निरीक्षक की मौत होने की संभावना जताई जा रही है. बावजूद उनकी मौत असामान्य स्थिति में हुई है, इसलिए मौत की जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने की भी तैयारी चल रही है. बताया जाता है कि प्रवीण चौधरी मूल रूप से बिहार मिथिला के रहने वाले थे. उनका रांची में भी घर बताया जा रहा है. उनका परिवार रांची में ही निवास करता है. घटना के बाद उत्पाद विभाग के द्वारा उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है. घरवाले चाईबासा के लिए निकल गए हैं. दूसरी ओर, उत्पाद निरीक्षक के इस तरह अचानक हुई मौत से चाईबासा उत्पाद विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. उनकी मौत पर सबों ने गहरा दुख जताया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जीवन और कार्य हम सभी के लिए है आदर्श:राजेंद्र प्रसाद घोष

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.