Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही, बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 और 19 दिसंबर को महानगर के अंतर्गत सभी मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा। इन कार्यशालाओं के उपरांत 22 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर द्वारा विधिवत रूप से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर तक पार्टी की विचारधारा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा और नीतियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

    वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देशभर में संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसकी शुरुआत देर से हो रही है, आगामी 22 दिसंबर से जमशेदपुर महानगर में अभियान की विधिवत शुरुआत होगी।

    बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव कुमार, सह संयोजक संतोष ठाकुर, खेलाराम बेसरा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, रेणु शर्मा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, विजय तिवारी, जिला मंत्री सुबोध झा, संजीव चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी उज्जवल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, एस टी मोर्चा अध्यक्ष बास्को बेसरा, एस सी मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री महेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज जिला से प्राप्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार कुंडहित में मुखिया एवं जल सहियाओं का एक बैठक आहूत की गई
    Next Article कदमा पुलिस ने फायरिंग मामले का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधी को किया गिरफ्तार , कई समान बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.