Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा ने किया जेंडर मेला का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    युवा ने किया जेंडर मेला का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *युवा ने किया जेंडर मेला का आयोजन
    नुक्कड़ नाटक, फैशन शो ,पोस्टर निर्माण, मूवी स्क्रीनिंग ,क्विज, प्रदर्शनी में जमकर महिलाओं ने की भागीदारी
    जेंडर समानता को बढ़ावा देने के लिए अवसरों का निर्माण करता है जेंडर मेला: बबिता सिन्हा*
    जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन( युवा) के तत्वावधान में क्रिया ,नई दिल्ली के सहयोग से संचालित कार्यक्रम विमेन गेनिंग ग्राउंड के तहत जिला स्तरीय जेंडर मेला का आयोजन प्रखंड जमशेदपुर के एग्रिको क्लब हाउस में किया गया। जेंडर मेला का उद्घाटन संयुक्त रूप से गुब्बारा एवं पतंग उड़ाकर मुख्य अतिथि बबिता सिन्हा ,क्रिया एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय मिश्रा ,संपादक प्रभात खबर, प्रीति मुर्मू वकील डालसा, महिला प्रधान इंदिरा सरदार, देवी कुमारी मुखिया हल्दीपोखर पंचायत , अंजलि बोस सलाहकार महिला कोषांग एवं युवा की यंग गर्ल्स लीडर लड़कियों के द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन यंग गर्ल लीडर गुड़िया एवं सरिता ने किया।‌ बबिता सिन्हा ने जेंडर मेला के उद्देश्यों एवं महत्व को बताते हुए कहा कि हम समावेशी रूप से जेंडर समानता और महिला अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अवसरों का निर्माण करते हैं ताकि महिला नेतृत्व और सभी वर्ग के लोगों को सामने आने का, अपने विचारों को रखने का एक मंच एक मौका मिले ।जेंडर का मतलब सिर्फ महिला और पुरुष ही नहीं है इस समझ का बनना बहुत जरूरी है। राजेंद्र कुमार ,सचिव, डालसा ने संस्था के ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम होने चाहिए । संजय मिश्रा, संपादक ,प्रभात खबर ने कहा कि आज भी विकलांग साथियों को संबोधित करने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है इन सब के प्रति भी नीतियां बननी चाहिए । हम पत्रकारों को भी जेंडर के प्रति उतनी संवेदनशीलता नहीं है । देवी कुमारी ,मुखिया हल्दीपोखर पंचायत ने कहा कि कि मैं भी अपनी भूमिका निभाने के दौरान समझ पाई हूं कि किस तरह से सरकारी सुविधा महिलाओं और विकलांग साथियों के लिए सुविधाजनक नहीं है । जेंडर मेला में तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे अभिव्यक्ति, नुक्कड़ नाटक ,फैशन शो, कार्ड बनाना, पोस्टर बनाना, लड़कियों द्वारा बनाई मूवी स्क्रीनिंग, क्विज और प्रदर्शनी । अंत में धन्यवाद ज्ञापन यंग गर्ल्स श्रुति सरदार ने किया । इस पूरे मेले को सफल बनाने में युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती,अंजना देवगम, चांदमनी सवैया ,लीला सरदार,लीडर लड़कियों , महिलाओं ने सहयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव या किसी अन्य दबाव में काम नहीं करें: सरयू राय
    Next Article बिरसानगर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल भी बरामद

    Related Posts

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    August 29, 2026

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    August 29, 2026

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    उल्लास साक्षरता पखवाड़े को लेकर प्रखंडों में बनी रणनीति*

    एमजीएम गेट पर टेंपो में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आधे घंटे तक मदद का इंतजार

    लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    सोनारी में शनिचरा बाबा पूजा श्रद्धा और धूमधाम से संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.