Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से शत प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित करने का संबंधित को मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से शत प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित करने का संबंधित को मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से शत प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित करने का संबंधित को मिला निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन हेतु दिनांक 14.06.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।आहूत बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है उसका लाभ योग्य लाभुकों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें। उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होना चाहिए। इसका सतत अनुश्रवण एवं निगरानी करते रहें। जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान हो चुका है एवं कार्य संतोषजनक है, तो उसे दूसरे किस्त की राशि अविलंब जारी करें। इसके लिए उन्होंने 20 जून तक प्रथम किस्त की राशि शत प्रतिशत लाभुकों को अंतरित करने के साथ ही 25 जून तक दूसरे किस्त की राशि लाभुक के बैंक खाता में अंतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया सभी योजनाओं का जिओ टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने 15वें वित्त आयोग तहत दिए गए फंड का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने आगे राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि ई कोर्ट में किसी तरह का केस पेंडिंग न रहे, इसे संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से ई कोर्ट लगाएं। वहीं उन्होंने 27 से 29 जून तक स्पेशल रेवेन्यू कोर्ट लगाया जाएगा।वहीं इसके अलावा उन्होंने वन भूमि पर आश्रित रहने वाले लोगों को वनाधिकार पट्टा दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने वनाधिकार के तहत अस्वीकृत किए गए पट्टों के लिए पुनः ग्रामसभा कराकर दुबारा भेजें।वहीं उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।इसके अलावा उन्होंने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए योजनाओं की समीक्षा करते हुए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां सेविका एवं सहायक के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए अविलंब अविलंब सीट भरना सुनिश्चित करें
    ।इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर सम्हार्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमता नगर, मांगो का लाइट ठीक करते हुए डॉक्टर विशेश्वर यादव
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.