Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार बढ़ रही आगे:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार बढ़ रही आगे:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 12, 2024Updated:June 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार बढ़ रही आगे:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ सरकार आगे बढ़ रही है । यह राज्य विकास के रास्ते पर कैसे आगे बढ़े। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को कैसे सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए , इसमें आप सभी का अहम रोल है। आपका कार्य इस राज्य की दशा और दिशा को तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन विभागों के प्रधान सचिव सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चली इस बैठक में विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तार से जानने- समझने का मौका मिला । मुझे पूरा विश्वास है कि इस बैठक के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों तक चली इस बैठक में कानून और व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं और उसकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन में क्या समस्याएं आ रही हैं। उन समस्याओं का क्या समाधान हो । योजनाएं कैसे धरातल पर उतरे। लोगों को इसका लाभ किस तरह मिले । इस पर रणनीति बनाने का कार्य हुआ। मुझे पूरा यकीन है कि इस बैठक के बाद राज्य और राज्य की जनता के हित में अधिकारी अपना शत-प्रतिशत योगदान सुनिश्चित कर विकास को नया आयाम देंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें हैं जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हमें अपनी जिम्मेदारियां को पूरी निष्ठा के साथ निभाना है। लोगों को उनका हक और अधिकार पूरे सम्मान के साथ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें आप सभी का योगदान काफी मायने रखता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। योजनाओं का लाभ देने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इस दिशा में पूरी ताकत के साथ काम हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में कई नई योजनाएं शुरू होगी। ऐसे में सभी योजनाओं की टाइमलाइन तय की जाएगी। कब योजनाओं का उद्घाटन होना है और कब पूरा होना है, यह पहले से तय होगा और इसमें इसमें किसी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग और तबके के हित में सरकार की योजनाएं चल रही हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ शिक्षा, ग्रामीण विकास स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि रोजगार से जुड़ी अनेकों योजनाएं हैं। योजनाओं के माध्यम से लोगों का बेहतर सुविधा मुहैय्या करना सरकार की प्राथमिकता है।

    इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री बादल, मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्री हफीजुल हसन, मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव-सह- विकास आयुक्त श्री अविनाश कुमार सहित सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, सभी प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेखौफ बदमाशों ने एनएच 31 पर बस रोककर आभूषण व्यवसाय से 20 लाख की लूट, लूटने के क्रम में मारी गोली।
    Next Article स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सबकी आंखें नम थी

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.