Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस।

    जमशेदपुर। हिंदी दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल (84 वर्ष) का शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गहरा शोक जताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राधेश्याम जी अग्रवाल को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका संपूर्ण जीवन मूल्य आधारित पत्रकारिता को समर्पित रहा। उन्हें व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों पत्रकारिता का विशेष अनुभव था। इससे पहले, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित उनके आवास जाकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। वहीं, जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उन्होंने श्रद्धाजंलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की। इस दौरान सुधांशु ओझा ने दिवंगत राधेश्याम जी अग्रवाल के बड़े पुत्र उदित अग्रवाल समेत परिजनों का ढांढ़स बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने उदितवाणी के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। प्रेम झा ने जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन को सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि अब तक उनसे दर्जनों बार मुलाकात हुई, जब भी मिला तब कुछ ना कुछ सीखने और समझने को मिला। सरल और विनम्र स्वभाव के धनी राधेश्याम जी अग्रवाल के योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने उमवि श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान

    Related Posts

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.