Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान

    रांची, एक जून (भाषा) झारखंड में शनिवार को तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

    अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहा।

    उन्होंने बताया कि दुमका सीट पर सबसे अधिक 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद गोड्डा में 67.24 प्रतिशत और राजमहल में 66.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य में आठ महिलाओं सहित कुल 52 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह राज्य का चौथा और देश भर में होने वाला सातवें चरण का मतदान है। दुमका और गोड्डा में 19-19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राजमहल में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 53.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें गोड्डा में सबसे अधिक 20.28 लाख मतदाता हैं जबकि दुमका में सबसे कम 15.91 लाख मतदाता हैं। राज्य में 18-19 आयु वर्ग के दो लाख से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करने के पात्र हैं जबकि 439 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को मतदान केंद्रों तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई है।

    राज्य में कुल 6,258 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 5,769 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

    सभी की निगाहें दुमका सीट पर हैं जहां भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के नलिन सोरेन से है।

    सीता सोरेन जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की भाभी हैं।

    गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार प्रदीप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

    राजमहल लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रोम झामुमो के मौजूदा सांसद विजय हंसदक के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपनी झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी को मैदान में उतारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा कि उदित वाणी के संपादक और जमशेदपुर के ….
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.