Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने उमवि श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने उमवि श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने उमवि श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: सप्तम चरण में 1 जून को 2 दुमका लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिला के 8 नाला एवं 9 जामताड़ा विधानसभा के सभी 698 बूथों पर शांतिपूर्ण वातावरण में निर्धारित समय में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुआ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा अनिमेष नैथानी सहित सभी वरीय अधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष से सभी बूथों पर सूक्ष्मता से वेबकास्टिंग के जरिए कड़ी नजर बनाए रखे। प्रत्येक बूथों का लाइव स्ट्रीमिंग से नजर रखते हुए अधिकारी संबंधित पदाधिकारी को दिशा निदेश देते रहे।वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा एवं उप विकास आयुक्त जामताड़ा ने मतदान केंद्र संख्या 233 उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीरामपुर, जामताड़ा में मतदान किया एवं इसके उपरांत सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी खिंचवाया। इस दौरान उन्होंने सभी से मतदान करने हेतु अपील किया।वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडेडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछंड का निरीक्षण कर मतदान कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।प्रातः 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई, मतदाताओं में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, महिला, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने बढ़ चढ़ कर वोटिंग किया। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा मतदान केंदों में मतदाताओं के सुविधा हेतु विभिन्न सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा थीम आधारित मतदान केंद्र, पूर्णतः महिला संचालित मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। मतदान केंद्रों में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट में मतदाताओं ने सेल्फी लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाया।जिला नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस
    Next Article भगवानपुर पुलिस की बड़ी कारवाई में मख़वा गांव से 44 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद ।

    Related Posts

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    June 18, 2026

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.