Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में आज गोड्डा में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में आज गोड्डा में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में आज दिनांक 20.01.2024 को शहर के सभी अटल मुहल्ला क्लीनिक, शांति नगर,चपरासी मोहल्ला गोड्डा ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामनगर गोढ़ी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्र्द रौतारा गोड्डा में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ0 खालिद अंजुम ने बताया कि महीने के प्रत्येक तीसरे शनिवार को शहर के सभी स्वास्थ्य केंद में मासिक बुजुर्ग दिवस में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था में शरीर कमजोर होने के कारण कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में परिवार के मुख्य सदस्यों को बुजुर्ग सदस्यों की अच्छे ढंग से देखभाल करनी चाहिए। शरीर में सामान्यत: मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, याददाश्त में कमजोरी, हृदय रोग, आंख से कम दिखाई पड़ना, कान से कम सुनाई पड़ना जैसे रोगों से ग्रसित होने की संभावना बुढ़ापा में बढ़ जाती है। ऐसे में वृद्ध लोगों की सुरक्षा और जांच के लिए मासिक बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। ठंड के मौसम में सभी बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।*

    *उन्होने आगे बताया कि सभी लोगों को मानसिक तनाव से बचना चाहिए, सुगर, बीपी जैसी बीमारियों की दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए।* *सुबह शाम हल्का व्यायाम, योग करते रहना चाहिए और टहलना चाहिए। इससे शरीर में अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है तथा उन्होंने कहा कि सभी लोगों को संतुलित आहार, मौसमी फलों, ताजे, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।* *अच्छे ढंग से पूरी नींद लेनी चाहिए। किसी तरह की व्यर्थ चिता, असंतुलित खानपान से बचना चाहिए।*
    *उच्च रक्तचाप के लक्षणों में चिड़चिड़ापन, घबराहट, सिरदर्द, चक्कर आना, मितली आना, आवाज और ²ष्टि में परिवर्तन और नींद न आना आदि हैं जबकि जब किसी व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज या शर्करा की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है तो उसे मधुमेह रोग कहा जाता है। जिसके लक्षणों में हाथ पैर में सुन्नपन, अधिक प्यास लगना, वजन का कम होना, अधिक भूख लगना, थकान-कमजोरी आना, अधिक बार पेशाब आना, घाव भरने में अधिक समय लगना आदि हैं। इससे बचने के लिए शरीर में ज्यादा चर्बी, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, मधुमेह और अत्यंत चिता से बचें। धूम्रपान, मदिरापान, वसा एवं चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें। प्रतिदिन छह से सात घंटे तक की निद्रा और आराम जरूर करें ।इस दिवस को सफल बनाने के लिए शहर की सभी साहिया के द्वारा अपने अपने वार्ड में बुजुर्गों को मासिक बुजुर्ग दिवस हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है आज के बुजुर्ग दिवस में सभी केंद्रों पर 234 बुजुर्गों की जांच की गई ।इस अवसर पर डॉ0 अजय नंद पाठक,डॉ0 सोनाली,डॉ0 मोजाहिद इमाम,डॉ0 रूपा कुमारी,डॉ0 राहुल कुमार सिफिल एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDumka: यातायात नियमों का पालन करें, एक जिम्मेवार नागरिक बनें
    Next Article बिहार में सियासी भूचाल के संकेत

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.