Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में किसानों को जागरूक करने को लेकर उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    Breaking News झारखंड

    जिले में किसानों को जागरूक करने को लेकर उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में किसानों को जागरूक करने को लेकर उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    *आज दिनांक 16.01.2024 को उपायुक्त महोदय, गोड्डा श्री जिशान कमर के द्वारा समाहरणालय परिसर से बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ,गोड्डा श्री मुकेश कुमार के द्वारा उपायुक्त महोदय को बिरसा किसान रथ के परिचालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के द्वारा “बिरसा किसान रथ” का परिचालन कृषि प्रोद्यौगिकी प्रबंधन अभिकरण “आत्मा”, गोड्डा के माध्यम से प्रारम्भ की गई है।*
    *किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण आदि की जानकारी बिरसा किसान रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।*
    *बिरसा किसान रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्यों का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुँचाने हेतु परिभ्रमण करेगा। बिरसा किसान रथ में मुख्यमंत्री, माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा विभागीय पदाधिकारियों का कृषकों के नाम संदेश एवं सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किये गए कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी बिरसा किसान रथ के माध्यम से प्रदान की जाएगी।*

    *ज्ञात हो कि बिरसा किसान रथ के माध्यम से आगामी 25 जनवरी 2024 तक जिले के विभिन्न प्रखंडो के पंचायतो में किसानों को जागरूक किए जाएंगे ताकि खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा सके।*

    *उक्त कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ,गोड्डा श्री मुकेश कुमार , कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती मोनिका बास्की, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता श्री अविनव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ,गोड्डा डॉ0 रवि शंकर, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती निर्मला प्रभा मिंज , उप परियोजना निदेशक आत्मा ,गोड्डा श्री राकेश कुमार , प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,गोड्डा श्री संतोष कुमार यादव ,शशिकांत कुमार एग्री क्लीनिक, गोड्डा, बंटी कुमार दास किसान मित्र आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का श्रेय लेने पर प्रदेश महासचिव ने लगाया विराम, कहा संगठन का है कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.