Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का श्रेय लेने पर प्रदेश महासचिव ने लगाया विराम, कहा संगठन का है कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का श्रेय लेने पर प्रदेश महासचिव ने लगाया विराम, कहा संगठन का है कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का श्रेय लेने पर प्रदेश महासचिव ने लगाया विराम, कहा संगठन का है कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं

    जामताड़ा।
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के द्वितीय चरण और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के झारखंड दौरा को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पाटोदिया धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया। जिसमें प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मदन महतो शामिल हुए। उन्होंने तमाम अटकलें पर विराम लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम संगठन का है ना कि किसी व्यक्ति विशेष का। उन्होंने कहा कि संगठन इसके लिए प्रयास कर रहा है कि राहुल गांधी जामताड़ा में अपने कार्यक्रम के दौरान समय दें। दो से चार दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि झारखंड में बंगाल के रास्ते कहां से राहुल गांधी प्रवेश करेंगे और उनका रूट चार्ट क्या होगा। उम्मीद करते हैं कि हम लोग जामताड़ा जिला में उनका कार्यक्रम लेने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि किसी तरह का संगठन में कोई विवाद नहीं है। विधायक हो या सांसद वह संगठन के कारण बनते हैं। अगर संगठन नहीं रहेगा तो विधायक भी नहीं होंगे। इसलिए उन्होंने रिक्वेस्ट किया है कि सभी जनप्रतिनिधि संगठन के साथ मिलकर इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

    बैठक के दौरान राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के पदाधिकारी से राय मशवरा किया गया। सभी की राय ली गई और उसे अनुरूप आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही गई। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि संगठन पूरा प्रयास कर रही है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम जामताड़ा जिला में भी हो। कहा कि पूरा विश्वास है कि हम लोग न सिर्फ कार्यक्रम लेंगे, बल्कि उसे झारखंड का सबसे सफल कार्यक्रम साबित करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति अगर व्यवधान डालने का प्रयास करेगा तो संगठन उसे बख्शेगा नहीं।

    वहीं विधानसभा प्रभारी शमशेर आलम ने कहा कि लगभग 6800 किलोमीटर यात्रा का दूसरा चरण मणिपुर से शुरू हुआ है और महाराष्ट्र में संपन्न होगा। भाजपा शासित सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को यह बात बताने और उन्हें जगाने के लिए राहुल गांधी उनके बीच आ रहे हैं। संगठन पूरी तरह से तत्पर है और पूरा दम लगा चुकी है कि कार्यक्रम को हर हाल में सफल करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संगठन का है और संगठन हर हाल में इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दे कि बीते दिनों जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्होंने जामताड़ा जिला में 65 किलोमीटर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम लिया है और उनके प्रयास से यह कार्यक्रम लिया जा रहा है। उनके कथित इस बयान पर मंगलवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी ने विराम लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि संगठन का है।
    वही नाला विधानसभा प्रभारी ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि बंगाल से दुमका के रास्ते जामताड़ा जिला में राहुल गांधी का न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। जो कि नाला विधानसभा क्षेत्र है, जिसका प्रभार मुझे दिया गया है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि राहुल जी के कार्यक्रम को सफल बनाएं और उन्हें सड़क से लेकर गांव के जनता के बीच संवाद स्थापित करने में हर संभव सहयोग दें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आज के बैठक में समर माजी, धनराज किस्कू, पंकज झा, गणेश मित्रा, पूर्णिमा धर, तपन तिवारी, विजय दुबे, अजीत दुबे, बाबूमनी सिंह, देवानंद सिंह, मधुसूदन चंद्रा, नंदकिशोर सिंह, ताकेस सिंह, विमल भैया, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, अमरनाथ मिश्रा, मुबारक अंसारी, सद्दाम अंसारी, मुस्तफा अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका जिले मे सडक सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया
    Next Article जिले में किसानों को जागरूक करने को लेकर उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.