Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा: बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला के अजय नदी से रोजाना हो रही है 2 सौ की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी , माफियाओं की बल्ले-बल्ले
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जामताड़ा: बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला के अजय नदी से रोजाना हो रही है 2 सौ की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी , माफियाओं की बल्ले-बल्ले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला के अजय नदी से रोजाना हो रही है 2 सौ की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी , माफियाओं की बल्ले-बल्ले

    ✍️रिपोर्ट: निजाम खान

    जामताड़ा/झारखंड: इन‌ दिनों अवैध बालू के माफियाओं का अजब-गजब तरीका देखने को मिल रहा है।यही नहीं अवैध बालू के माफियाओं का अजब-गजब कारनामा सिर्फ़ रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी खुलेआम काला कारनामा देखने को मिल रहा है। सरकारी संपत्ति का खुलेआम लूट चल रहा है। मानों सरकारी संपत्ति अनाथ हो गया है,जिसका देखभाल करने वाला कोई नहीं हो।बताते चलें झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के मोरालय पंचायत के रांगाशोला के अजय नदी के मयरासोल नामक स्थान से तथा उसके ऊपर बालू घाट से रोजाना लगभग सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू को तस्करी कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला के सलानपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर तथा आसनसोल के बाराबनी थाना क्षेत्र के कासकुली में अवैध बालू को खफाया जाता है। सुत्र बताते हैं जीतपुर तथा कासकुली से ट्रक के माध्यम अवैध बालू को माफियाओं के द्वारा ढोया जाता है। वहीं सुत्र ने कहा इस काले कारनामा में स्थानीय लोग रांगाशोला के कदमपाड़ा टोला के बधर मुर्मू के बेटा मनोज मुर्मू,विमल मरांडी तथा धन मुर्मू का बेटा मनोज मुर्मू शामिल हैं। सुत्र बताते हैं रोजाना लगभग दो सौ से ज्यादा की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू को पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला के सलानपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर तथा बाराबनी थाना क्षेत्र के कासकुली में अवैध बालू को खफाया जाता है। वहां से बालू माफियाओं द्वारा बड़े-बड़े ट्रकों से ढोते हैं।सुत्र बताते हैं प्रत्येक ट्रैक्टर में स्थानीय माफिया रांगाशोला के टोला कदमपाड़ा के बधर मुर्मू का बेटा मनोज मुर्मू,विमल मरांडी तथा धन मुर्मू का बेटा मनोज मुर्मू को प्रत्येक ट्रैक्टर बालू के बदले 150 रूपए दिया जाता है।इस तरह से वे लोग 150×200=30,000 रूपए का इनकम कर लेते हैं।वहीं जब राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान ने जब आज जामताड़ा जिला के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरालय पंचायत के रांगाशोला के मयरासोल अजय नदी का स्वयं जायजा लेने पहूंचा तो दिन के उजाले में लगभग 4 पूर्वाह्न बजे देखा की काफी संख्या में ट्रैक्टर में बालू लोडकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला की ओर जा रहा है।वहीं पत्रकार निजाम खान की भनक लगते ही कुछ ट्रैक्टर खाली भाग गया तो कुछ अवैध रूप से लोडेड बालू ट्रैक्टर का तस्वीर ले पाया तो कुछ ट्रैक्टर में बालू को लोड किया जा रहा था।जिसका भी तस्वीर प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिले के उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया जाता है कि किसी भी हाल में अवैध उत्खनन न हो। लेकिन लाख निर्देश के बावजूद भी रांगाशोला के मयरासोल बालू घाट से अवैध बालू की तस्करी होना कहीं न कहीं खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त के निर्देश का संबंधित अधिकारी अवहेलना करते हैं कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है।वहीं इस संबंध में जब राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान ने जामताड़ा के जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार से संपर्क किया तो कहा पूर्व में दो ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गयी हैं। सूचना मिली है। पुनः कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल जो भी हो नेताओं के बयान और पत्रकारों के खबरें दिखाने के बाद नाम मात्र की कार्रवाई होती है।फिर जस का तस मामला सामने आ जाता है।अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि आखिर कब होती है कार्रवाई?क्या होगी ठोस कार्रवाई या कार्रवाई के नाम पर लीपापोती? वहीं यह भी देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों मनोज मुर्मू तथा विमल मरांडी की जांच कर उचित कार्रवाई होती है या नहीं?आपको बता दें कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर आजसू के केंद्रीय महासचिव माधव चंद्र महतो ने संबंधित विभाग को लिखित रूप से आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया थी। लेकिन इसके बावजूद भी मामला जस का तस बना रहा।वहीं इस संबंध में आजसू के केंद्रीय महासचिव माधव चंद्र महतो ने कहा कि हेमंत है तो हर प्रकार की चोरी संभव है।कहा हेमंत सरकार के कार्यकाल में माफियाओं के इतने मनोबल बढ़ गये है कि रात के अंधेरा तो बहुत दूर की बात दिन के उजाले में अवैध कारोबार चलाता है।कहा लिखित रूप से आवेदन देने के बावजूद भी इस तरह काले कारनामे का खेल होना पदाधिकारी और माफियाओं की सांठ-गांठ व मिलीभगत को दर्शाता है।कहा अगर प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण नही करेगी, अवैध बालू के कारोबार पर रोक नहीं लगाएगी तो जल्द ही संबंधित विभाग के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल विवाह के शत प्रतिशत उन्मूलन हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी – उपायुक्त
    Next Article लेदा गांव में जरूरतमंदों के बीच सांसद विद्युत वरण महतो ने 1001 कंबल वितरण किए

    Related Posts

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.