Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेदा गांव में जरूरतमंदों के बीच सांसद विद्युत वरण महतो ने 1001 कंबल वितरण किए
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लेदा गांव में जरूरतमंदों के बीच सांसद विद्युत वरण महतो ने 1001 कंबल वितरण किए

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेदा गांव में जरूरतमंदों के बीच सांसद विद्युत वरण महतो ने 1001 कंबल वितरण किए

    आज घाटशिला प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव लेदा में जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने जरूरतमंदों ग्रामीणों के बीच 1001 कंबल का वितरण किए। सांसद श्री महतो ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कड़ाके की ठंड में रात गुजारते हैं।उन्होंने कहा कंबल वितरण कर मन में काफी सकून मिलता है।हर साल गरीबों के बीच कंबल वितरण करते हैं। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ,डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन,जिला परिषद देवयानी मुर्मू,जिला परिषद सुभाष सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू ,मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत,सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि,पॉलटू सरदार संजय तिवारी संजय महाकूड़, जिला महामंत्री हराधन सिंह, अमरजीत शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    [5/1, 20:10] Debanand Sir: सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एक पत्र सौंप कर झारखंड के महापर्व टुसु के अवसर पर सभी नदी के घाटों, तालाबों और जलाशयों की साफ सफाई की मांग की है।
    सांसद श्री महतो ने कहा मकर संक्रांति पूरे भारतवर्ष का महान पर्व है। झारखंड में यह टुसू पर्व के रूप में लोक आस्था से जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व संपूर्ण झारखंडी जनता के द्वारा पूरे श्रद्धा, आस्था और मनोयोग के साथ मनाया जाता है।
    इस पर्व के अवसर पर मकर संक्रांति के दिन सभी लोग नदी तट पर अथवा विभिन्न जलाशयों पर जाकर स्नान करते हैं तत्पश्चात सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। उसके उपरांत ही पारंपरिक रूप से पिठा- मुड़ी, दही- चूड़ा ,तिल आदि का दान करते हैं।तत्पश्चात ही श्रद्धालुगण प्रसाद स्वरूप अन्न आदि ग्रहण करते हैं।
    इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु एकत्र होते हैं। सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न नदी घाटों विशेष कर सोनारी स्थित दो मुहानी के संगम पर विशेष व्यवस्था किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा भूईयाडीह, कदमा, बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा के बडौदा घाट में भी बड़ी संख्या में लोग प्रातः काल में स्नान करते हैं।सांसद श्री महतो ने संबंधित निकायों एवं पदाधिकारी को इस संबंध में समुचित दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि इस संबंध में समुचित इंतजाम किए जाएंगे और विभिन्न घाटों और जलाशयों की साफ सफाई की जाएगी ताकि श्रद्धालु सुगमता पूर्वक अ पर्व त्यौहार मना सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला के अजय नदी से रोजाना हो रही है 2 सौ की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी , माफियाओं की बल्ले-बल्ले
    Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    Related Posts

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    October 9, 2026

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    October 9, 2026

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Sisal App Casino Catalogo Giochi Per Scoperta Rapida

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से बचें, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं: आनंद मणि त्रिपाठी

    मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी

    एक्सएलआरआई में 13वां डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान आयोजित

    केनरा बैंक डकैती के पांच अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम, पुलिस ने जारी किया वीडियो

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.