Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम जनमन अभियान का उद्देश्य आदिम जनजाति पीवीटीजी समुदायों का विकास करना एवं उन्हें मुख्यधारा में लाना है – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पीएम जनमन अभियान का उद्देश्य आदिम जनजाति पीवीटीजी समुदायों का विकास करना एवं उन्हें मुख्यधारा में लाना है – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न; उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    पीएम जनमन अभियान का उद्देश्य आदिम जनजाति पीवीटीजी समुदायों का विकास करना एवं उन्हें मुख्यधारा में लाना है – उपायुक्त

    आज दिनांक 04.01.2024 को समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आदिम जनजाति (पीवीटीजी) समुदायों का विकास करना है।

    *सभी पीवीटीजी समुदायों को मुख्य धारा में लाना योजना का उद्देश्य*

    उन्होंने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि पीवीटीजी समुदायों को पीएम जनमन योजना के तहत अनिवार्य रूप से लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सभी पीवीटीजी समुदायों के घरों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।

    *प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी एवं ग्राम लेवल पर विलेज इंचार्ज बनाएं*

    जिला अंतर्गत करीब 76 पीवीटीजी गांवों में पीवीटीजी परिवार रहते हैं। योजना का लक्ष्य इन समुदायों को समाज की मुख्यधारा में लाना है, इसलिए जरूरतमंद लाभार्थियों की पहचान करने के बाद इन लाभों को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करें। उन्होंने इस अभियान का वृहत प्रचार प्रसार करने हेतु सभी बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं इस अभियान के तहत गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी एवं ग्राम लेवल पर विलेज इंचार्ज बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दें*

    उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रमुख रूप से आधारकार्ड, पीएम गरीब कल्याण, अन्न योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए, इसमें सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, डॉ निलेश कुमार के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअबुआ आवास के तहत कुल प्राप्त 86212 आवेदनों में से शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ सत्यापन; 58825 लाभुक पाए गए पात्र
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज पर्यटन, खेल, इनोवेटिव स्कीम आदि से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.